जालौन में सलहज की संदूक में मिला प्रेमी जीजा, आधी रात ससुराल पहुंचा; पत्नी पीटते हुए घर ले गयी

UP के जालौन में सलहज की संदूक में प्रेमी जीजा बंद मिला. मंगलवार रात 11 बजे जीजा 1,000 किमी दूर अहमदाबाद से सीधे अपनी ससुराल पहुंचा. वहां चुपके से सलहज के कमरे में घुस गया। कुछ देर बाद घरवालों को कमरे से फुसफुसाने की आवाज सुनाई दी, तो उन्हें शक हो गया.
घरवालों ने दरवाजा खुलवाया और कमरे की तलाशी ली। संदूक खोला, तो उसके अंदर से 45 साल का प्रेमी जीजा छिपा मिला. सलहज के घरवालों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा, फिर उसकी पत्नी को बुलाया. पत्नी ने भी उसे पीटा। बुधवार सुबह उसे पीटते हुए घर ले गई. घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कालपी कोतवाली क्षेत्र की है.
जीजा 3 बेटियों का पिता, 23 साल पहले हुई थी शादी: गोविंद निषाद बिजुआपुर थाना कुठौंद का रहने वाला है. उसकी 23 साल पहले मैनूपुर की रहने वाली शकुंतला से शादी हुई थी। दोनों की 3 बेटियां हैं. वहीं, उसके साले रामकेश की शादी 21 साल पहले हुई थी. गोविंद का रामकेश की पत्नी सावित्री से 7-8 साल से अफेयर चल रहा था.
4 साल पहले सावित्री के पति रामकेश की सांप के काटने से मौत हो गई थी. इसके बाद गोविंद, सावित्री और उसके बेटे का खर्च उठाने लगा. घरवालों के मुताबिक, 11 अगस्त की शाम वह ट्रेन से अहमदाबाद से सीधे जालौन पहुंचा. सावित्री को फोन किया। कहा- रात में मिलने आऊंगा. रात 11 बजे गोविंद ससुराल पहुंचा। सावित्री ने धीरे से दरवाजा खोला और जीजा को कमरे में लेकर चली गई.

पत्नी बुधवार सुबह पति को पीटते हुए घर ले गई. इस दौरान वह कहता रहा कि दोबारा कभी ससुराल नहीं आऊंगा.
पत्नी के सामने गिड़गिड़ाया- दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी: सावित्री के देवर ने बताया- भाभी के कमरे से फुसफुसाने की आवाज आ रही थी. इसके बाद मुझे शक हो गया। मैंने घरवालों को बुला लिया. कमरे की तलाशी ली, तो गोविंद बक्से में छिपा मिला. मैंने गोविंद और अपनी भाभी सावित्री की पिटाई की. फिर बहन शकुंतला को फोन करके बुलाया. इसके बाद बहन ने भी उसकी पिटाई की. इस दौरान जीजा कहता रहा कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी. अब कभी ससुराल नहीं आऊंगा.
कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया- “मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. वायरल वीडियो के जरिए पुलिस को घटना के बारे में पता चला है. शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिवपाल बोले-‘आजम खान को यूपी का गृह मंत्री बनाएंगे’, जेल में मुलाकात के बाद किया ऐलान
12 अगस्त 2026
कानपुर में शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे, दर्जनभर गाड़ी से पहुंचे अफसर जांच में जुटे
12 अगस्त 2026
मथुरा में हाईवे पर पलटा खजूर से लदा ट्रक, सड़क पर बिखरे खजूर पर टूट पड़े लोग; थैलों में ले जाते दिखे
12 अगस्त 2026