Kanpur News: वार्ड 72 दबौली वेस्ट में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी से हाहाकार, ढोलक-मजीरे बजाकर लोगों का विरोध प्रदर्शन

✍️By: Nation Now Samachar Desk
Kanpur News: वार्ड 72 दबौली वेस्ट में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी से हाहाकार, ढोलक-मजीरे बजाकर लोगों का विरोध प्रदर्शन

Kanpur News : कानपुर | कानपुर के वार्ड नंबर 72 दबौली वेस्ट में लंबे समय से चली आ रही गंदगी और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का सब्र टूट गया। परेशान नागरिकों ने बुधवार को ढोलक-मजीरे बजाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खुलकर नाराज़गी जाहिर की।

सड़कों पर बह रहा सीवर, बदबू से जीना मुश्किल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलियों और सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है घरों के सामने जलभराव बना रहता है बदबू और मच्छरों की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया

पार्षद, विधायक और मेयर के खिलाफ नारेबाज़ी

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पार्षद,क्षेत्रीय विधायक,और मेयरके खिलाफ नारेबाज़ी की। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है

ढोलक-मजीरे के साथ अनोखा विरोध

निवासियों ने पारंपरिक तरीके से ढोलक-मजीरे बजाकर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर जल्द ही सीवर और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

स्थानीय लोगों की मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत कराई जाए नियमित कूड़ा उठान और सैनिटेशन व्यवस्था बहाल हो जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जाए

उत्तर प्रदेश से और खबरें