अखिलेश के PDA पर जयंत का तीखा प्रहार, बोले- ‘ये कोई PDA नहीं है, ये पीड़ा है, ये बौखलाहट है’

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होने पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश जी ने इसलिए पीडीए नाम इसलिए खोजा, क्योंकि वे मैसेज देना चाहते थे कि परंपरागत वोट बैंक से अलग और लोगों को जोड़ना चाहते थे लेकिन उनके साथ जो पहले थे, उनका कितना सम्मान वो कर पाए. कितना उनको एकत्रित रख पाए. ये भी तो जनता देखेगी. जयंत ने कहा कि आज कुछ लोग उन्हें सिखाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि यह चौधरी चरण सिंह का समाज है. इस चुनाव में आपको उनका समाज जवाब देगा. ये कोई PDA नहीं है, ये पीड़ा है, ये बौखलाहट है.
‘कुछ लोग समाज में विभाजन की कोशिश कर रहे’: आरएलडी चीफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की बात हो रही है। ऐसे समय में कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में हिंसा और विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज की एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या को लेकर जयंत चौधरी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक और दुखद घटना है। मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिवार के साथ हर स्तर पर खड़े हैं। घटना के पहले दिन से ही रालोद के लोग परिवार के साथ मौजूद हैं। जिला प्रशासन भी मामले में संवेदनशीलता के साथ उचित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि परिवार को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
जयंत चौधरी ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां: जयंत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यूपी जिस तेजी से विकास हो रहा है, उसका लाभ युवाओं और रोजगार के क्षेत्र में भी मिलना चाहिए. इसी सिलसिले में हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं. देश में दो प्रमुख डिफेंस एक्सपो आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश में हो रहा है. डिफेंस कॉरिडोर के तहत झांसी से लेकर लखनऊ तक छह शहर जुड़े हुए हैं. हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र के विकास को और गति दी जाए.
ब्राह्मण नेता बीके शुक्ला आरएलडी में शामिल: रायबरेली के ब्राह्मण नेता बीके शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ली. बीके शुक्ला शिक्षक एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. आरएलडी ने हाल में अनुपम मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. पार्टी के भीतर इसे ब्राह्मण समाज को संगठन से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी का फोकस अब केवल पश्चिमी यूपी तक सीमित रहने के बजाय पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में भी संगठन खड़ा करने पर है. लखवऊ आयोजित आरएलजी के कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में NGO संचालक की अपहरण के बाद हत्या, दुबग्गा नहर में मिला शव; खुद को बताते थे Bjp नेता
30 अगस्त 2026
कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर-दरोगा घायल; महिला की मौत के बाद बवाल
30 अगस्त 2026
कानपुर में नहीं थम रहा सड़क धंसने का सिलसिला, अब जाजमऊ छबीलेपुरवा में हुआ गड्ढा
30 अगस्त 2026