India-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, विपक्ष के हंगामे से लोकसभा स्थगित

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते में देश के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया।हालांकि, मंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा और सदन में जमकर नारेबाजी हुई।

गोयल बोले– किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं
बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों के शोर के बीच पीयूष गोयल ने कहा,“इस डील में देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया।”उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय कृषि क्षेत्र को लाभ होगा और अमेरिकी बाजार में भारत का निर्यात बढ़ेगा।

‘दुग्ध क्षेत्र में भी हित सुरक्षित’
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अपने हितों की रक्षा की है।उन्होंने कहा,“दुग्ध क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित हैं और यह डील दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगी।”
मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद टैरिफ घटाकर 18%
पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ घटाकर 18% करने की घोषणा की।गोयल ने कहा,“यह टैरिफ कई प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है।”
‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा’
उन्होंने आगे कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।“भारत ने कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील सेक्टर में अपने हितों की रक्षा करने में सफलता पाई है।”
विपक्ष का हंगामा, लोकसभा स्थगित
पीयूष गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने तख्तियां दिखाकर विरोध शुरू कर दिया।जब हंगामा बढ़ गया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
अन्य से और खबरें

Happy Valentine’s Day 2026 Wishes: प्यार, अपनापन और रिश्तों का जश्न
14 फ़रवरी 2026
अब OBC वर्ग के हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, यूपी बजट सत्र में बड़ा ऐलान
14 फ़रवरी 2026
Rajpal Yadav : राजपाल यादव आर्थिक संकट में, 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद
13 फ़रवरी 2026