UP में भाजपा के 8, सपा के 2 राज्यसभा उम्मीदवार जीते; नथवानी सर्टिफिकेट लेने नहीं आए

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 8 और सपा ने 2 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना था, लेकिन 10 सीटों पर 10 ही उम्मीदवारों होने से चुनाव नहीं कराए गए.
.भाजपा उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, राधा कांत ओझा और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए हैं वहीं, सपा के राष्ट्र्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
राज्यसभा में सपा की संख्या बढ़ गई है. अभी तक सपा के उच्च सदन में 4 सांसद रामगोपाल यादव, जावेद अली, रामजी लाल सुमन और जया बच्चन थे. अब रामगोपाल यादव औऱ धनराज नथवानी के निर्वाचन के बाद सपा सांसदों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है.
राधा कांत ओझा और राम गोपाल ने सर्टिफिकेट लेने प्रतिनिधि भेजा: शुक्रवार दोपहर 3 बजे विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र बांटे. भाजपा उम्मीदवार धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्या सागर सोनकर और प्रियंका रावत, गोपी कृष्ण पांडे और राम प्रताप सिंह चौहान ने खुद पहुंचकर प्रमाण पत्र लिए. राधाकांत ओझा की जगह उनके प्रतिनिधि ने प्रमाण पत्र लिया.
वहीं, सपा सांसद रामगोपाल यादव की ओर से पूर्व एमएलसी राकेश यादव प्रमाण पत्र लेने पहुंचे. हालांकि, उनके पास अथॉरिटी लेटर नहीं था. इस वजह से निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने शुरुआत में उन्हें प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया. उन्होंने फोन पर अथॉरिटी लेटर मंगवाया। बाद में रामगोपाल यादव का प्रमाण पत्र दे दिया गया.
उद्योगप्रति धनराज नथवानी प्रमाण पत्र लेने नहीं आए। वे 12 अक्टूबर को आएंगे.
जीतने पर क्या बोले राज्यसभा सांसद? प्रकाश पाल ने कहा, मैं पिछले 36 सालों से पार्टी के विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी उठा रहा हूं. अब सदन में प्रदेश और देश की जनता की समस्या उठाने का काम करूंगा. आज 10 में से 8 सीटें भाजपा जीती है और ये परिणाम का ट्रेंड विधानसभा चुनाव तक चलेगा. 80% सीटें भाजपा जीतेगी और 20% INDI गठबंधन.
प्रियंका सिंह रावत ने कहा, मुझ जैसी साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. संसद के सदस्य तक बड़े पद पर मैं पहुंची हूं. ये सिर्फ भाजपा में देखने को मिलता है. भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता कहीं तक भी पहुंच सकता है. कहीं कोई शक नहीं है कि 2027 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी.
धनराज नथवानी ने X पर लिखा- मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया. उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अखिलेश के प्रगतिशील विजन को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए मैं पूरी तरह समर्पित रहूंगा. शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, 12 अक्टूबर को अपना विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करूंगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

इटावा के सैफई में शिक्षक ने बच्चे के सिर को बनाया तबला, बीएसए ने किया निलंबित
9 अक्तूबर 2026
PM मोदी के नाम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण; बिना परीक्षा जॉइनिंग
9 अक्तूबर 2026
बस की खिड़की से कूदा, पुलिस देखती रह गई! इटावा जेल ले जाते वक्त फरार हुआ नदीम उर्फ बुलेट
9 अक्तूबर 2026