कानपुर में रामादेवी के शक्ति नगर में डाई पीकर फंदे पर लटका युवक, पत्नी के सामने लगाया मौत को गले

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी शक्ति नगर में सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इस पर पति ने डाई पी। फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रामादेवी के शक्ति नगर निवासी मागवेंद्र प्रताप सिंह (32) सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी रोशनी है. बड़े भाई सूरज ने बताया कि मागवेंद्र बीएससी, बीएड किए थे. इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी थी, जिस वजह से वह तनाव में रहते थे.
पहले डाई पी, फिर फंदे से लटका: मागवेंद्र की 2023 में शादी हुई थी. हालांकि, उनके बच्चे नहीं थे. अक्सर पति-पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था. सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर मागवेंद्र ने डाई पी। फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद जब परिजन कमरे में गए.
गेट तोड़कर देखा लटका शव: यहां काफी आवाज के बाद भी गेट नहीं खोला. गेट तोड़ने पर मागवेंद्र का शव लटका देख उनके होश उड़ गए. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पत्नी के सामने की आत्महत्या: चर्चा रही कि पति मागवेंद्र के आत्महत्या करने के दौरान पत्नी रोशनी कमरे में मौजूद थी लेकिन उन्होंने न रोकने का प्रयास, न ही शोर मचाया. हालांकि, परिजनों ने पत्नी व परिवार के किसी भी अन्य सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाए है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ आयी थी
13 अक्तूबर 2026
पीलीभीत में रामलीला के हिसाब-किताब पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 2 सगे भाइयों समेत 3 की हत्या
13 अक्तूबर 2026
UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026