हरदोई में खेलते-खेलते बाढ़ के पानी में गिरा मासूम, हुई दर्दनाक मौत; सुबह मिला शव

UP के हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरी बिछुइया के मजरा चिरंजूपुरवा में घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय मासूम बाढ़ के पानी में गिर गया. डूबने से मासूम की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामसेवक का पुत्र अनमोल (2) शुक्रवार शाम घर के पीछे की तरफ खेलने गया था. इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गया।.काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
रात भर खोजबीन के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन सियाराम और वेदराम ने घर के पीछे भरे बाढ़ के पानी से अनमोल को बाहर निकाला. जीवित होने की आस में तत्काल बिलग्राम सीएचसी लाए. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता खेती-किसानी करते हैं. तहसीलदार दीपक गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दैवी आपदा में नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP में 15 IAS और 23 PCS के ट्रांसफर: राजभर की नाराजगी पर अमित सिंह को हटाया
3 अक्तूबर 2026
नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड, टुकड़ों में बंट गई बॉडी
3 अक्तूबर 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग; जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर
3 अक्तूबर 2026