हमीरपुर में युवक का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला, रात से लापता था

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. युवक रात से लापता था और उसका शव आज सुबह एक खेत में लगे पेड़ से बरामद हुआ. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बबलू नामदेव के रूप में हुई है. उसका शव आज सुबह एक खेत में लगे आम के पेड़ से लटका मिला. मृतक के भाई रज्जन ने बताया कि बबलू रात में घर से निकला था और भोर में उसके शव के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली.
रज्जन ने आगे बताया कि वे चार भाई थे, जिनमें से बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है. बबलू ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि वे सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और उनके पास खेती नहीं है. वे मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं. मृतक बबलू की एक चार वर्षीय बेटी है और उसकी पत्नी चुनूबदिया गर्भवती है.
बबलू के भाई द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की, शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026
अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
12 अक्तूबर 2026