हमीरपुर में मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट गली तक आयी, बच्चों ने भी पिता को पीटा

हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उनके बच्चे भी पिता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पड़ोसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है.
वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मामला पुराने यमुना घाट इलाके का है. शनिवार शाम पति-पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को जानकारी दिए बिना मकान बेच दिया था. जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. वीडियो में दोनों पति-पत्नी गली में एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.
इस दौरान उनके बच्चे भी पिता को पीटते नजर आ रहे हैं. आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. हमीरपुर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फतेहपुर में प्रेमिका की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारने की शुरू की कोशिश
9 अगस्त 2026
लखनऊ में योगी, केशव, ब्रजेश तिरंगा लेकर 2km पैदल चले, 30 हजार बच्चे-युवा हुए शामिल
9 अगस्त 2026
उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर दो बसें दुर्घटनाग्रस्त: एक ट्रक से भिड़ी तो दूसरी पलटी, 44 सवारियां घायल
9 अगस्त 2026