फतेहपुर में रंजिश के चलते युवक पर दिनदहाड़े ईंट-पत्थरों से हमला, 8 से 10 बाइक सवारों की दबंगई

फतेहपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दिनदहाड़े हमला किया गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में 8 से 10 बाइक सवार युवकों ने राजेंद्र सिंह नामक युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों का झुंड अचानक मौके पर पहुंचा और राजेंद्र सिंह को घेरकर हमला शुरू कर दिया. हमलावरों ने युवक को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. इस अचानक हुए हमले से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. सीसीटीवी कैमरों में कैद दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले. घटना के दौरान हुई मारपीट और हमलावरों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.
कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

अफेयर के शक में पत्नी की सर से धड़ अलगकर हत्या, हरदोई में तड़के घटी खौफनाक वारदात
16 सितंबर 2026
औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
महाराजपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटने के बाद मौत
16 सितंबर 2026