कानपुर के हाईवे पर फिर अवैध पार्किंग का कहर, महाराजपुर में खड़े ट्रक में ऑटो घुसा

कानपुर के महाराजपुर में आज फिर हाईवे पर अवैध पार्किंग का कहर देखने को मिला जिसमे एक इलेक्ट्रिक ऑटो के खड़े ट्रक में घुस जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक बाल-बाल बचा..कल सबेरे स्कार्पियो खड़े ट्रक में घुस गयी थी जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी और 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. प्रशासन की अनदेखी के चलते यहाँ रोजाना दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, इसके बावजूद एनएचएआई और पुलिस की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही.
आज मंगलवार को धान की बेड लादकर इलेक्ट्रिक ऑटो से बैजूपुरवा से फतेहपुर की ओर जा रहे चालक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा.
हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामसुमेर निवासी बैजूपुरवा करीब एक घंटे तक उसी में फंसा रहा. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने गेट काटकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के करीब एक घंटे बाद सूचना पर 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची. सबसे गंभीर बात यह रही कि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
जिस ट्रक में ऑटो घुसा था, उसका चालक भी ट्रक लेकर फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक तक ऑटो चालक को बाहर निकालने का प्रयास जारी था.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

महाराजपुर थाना परिसर में युवक के पेट्रोल डालकर आग लगाने से सनसनी, बोला-“मुझे इंसाफ चाहिए”
14 जुलाई 2026
फतेहपुर में हरकुकन्दी मोड़ के पास मिला अज्ञात का शव, पुलिस पर उठ रहे सवाल
14 जुलाई 2026
ओडिशा से ‘भारत यात्रा’ पर निकले रोशन ने की UP की जमकर तारीफ, बोले-‘बिल्कुल बदल गया’
14 जुलाई 2026