कानपुर : हलुवा खेड़ा सेवा बस्ती में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर भारत सरकार एवं SMART NGO संस्था द्वारा लगातार सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद की 10 सेवा बस्तियों में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत हलुवा खेड़ा सेवा बस्ती में महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां देना था। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच न केवल उनके स्वयं के लिए, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने समझाया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

कार्यक्रम में रेडियो कानपुरिया की टीम से RJ वर्षा और ज्योति ने संवादात्मक और सरल भाषा में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, निःशुल्क जांच, टीकाकरण और पोषण योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

महिलाओं को स्वच्छता के महत्व, संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और बच्चों के नियमित टीकाकरण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सही समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर कई बीमारियों से बचाव संभव है।
SMART NGO संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान जनपद की सभी 10 सेवा बस्तियों में लगातार चलाया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। संस्था का मानना है कि जब महिलाएं स्वस्थ और जागरूक होंगी, तभी एक मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग बनाते हैं और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिनका वे पहले लाभ नहीं उठा पा रही थीं।भारत सरकार और SMART NGO का यह संयुक्त प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह अभियान न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बना रहा है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

इटावा :हाईटेंशन लाइन हादसा, गरीब अशुतोष का जीवन बदल गया, सिस्टम पर उठ रहे सवाल
9 अप्रैल 2026
प्रयागराज में अतीक अहमद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
9 अप्रैल 2026
Akhilesh Yadav Statement: “कानपुर को बदनामपुर बना दिया”: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, किडनी कांड और विकास पर उठाए सवाल
8 अप्रैल 2026