जाम में फंसा रहा दूल्हा, सात घंटे इंतजार के बाद दुल्हन ने पहनाई वरमाला

हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में के तपोभूमि में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए सात घंटे इंतजार करना पड़ा. हुआ यह कि कानपुर जिले के सचेडी से सुमेरपुर कस्बे में जहाँ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहां दूल्हा सड़क जाम में फंसे होने के कारण 7 घंटे लेट पहुंचा और तब जाकर उसके वरमाला पड़ पायी.
सुमेरपुर कस्बे में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की तपोभूमि में मंगलवार को संगम सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 31 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे और केपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने पूजन-अर्चन के साथ किया. उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. मुख्य अतिथि धीरेंद्र शिवहरे ने सभी जोड़ों को स्मृति चिन्ह और विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए. इस अवसर पर संगम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष पवन टेलर, छोटू सिंह, अखिलेश साहू सहित बड़ी संख्या में नवविवाहितों के परिजन और अन्य लोग उपस्थित रहे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

चंदा चोरी की जांच रिपोर्ट के बीच चंपत राय ने राम मंदिर मंच से दिया ‘ऑल इज वेल’ का संदेश
23 जून 2026
लखनऊ जैसा हादसा फिर ना होने पाए, इसके लिए चलेगा पूरे प्रदेश की कोचिंगों पर डंडा
23 जून 2026
लखनऊ की आग के बाद सक्रिय हुए कानपुर के अफसर, सभी कोचिंग, होटल और मॉल की होगी जांच
23 जून 2026