कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने रात 2 बजे खुद को गोली से उड़ाया, 3 साल पहले की थी दूसरी शादी

✍️NNS Desk
कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने रात 2 बजे खुद को गोली से उड़ाया, 3 साल पहले की थी दूसरी शादी

कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया. गोली की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे.

परिवार के लोग डॉक्टर को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना रविवार रात 2 निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट की है. डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है. रिवाल्वर को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है.

3 साल पहले की थी दूसरी शादी: डॉ. संदीप ने 3 साल पहले दूसरी शादी कंचन के साथ की थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. दोनों को 6 महीने का एक बेटा है जबकि संदीप का 4 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया था. पहली पत्नी से 5 साल की बेटी है.

संदीप के पिता ने कहा- रात में बहू कंचन का फोन आया था. बोली- पापा ऐसी घटना हुई है. संदीप को रीजेंसी ले जा रही हूं. मैंने कहा- तुम बहुत धर्मात्मा बनती हो, जियो अपने हिसाब से.

उत्तर प्रदेश से और खबरें