बिठूर में सेल्फी लेते वक्त चार किशोरियां गंगा में डूबीं, तीन को बचाया; एक तेज बहाव में लापता

✍️NNS Desk
बिठूर में सेल्फी लेते वक्त चार किशोरियां गंगा में डूबीं, तीन को बचाया; एक तेज बहाव में लापता

सावन के पहले दिन कानपुर में बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई. चार छात्राएं तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगीं तभी घाट पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा दी जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों और नाविक की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जाल की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है.

उनकी बहादुरी और स्थानीय युवकों की मदद से तीन छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोरी तेज बहाव में लापता हो गई. हादसे से थोड़ी देर पहले ही DCP वेस्ट घाट का निरीक्षण कर गए थे। इसके बाद घाट पर पुलिस नदारद थी. सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. पुलिस का कहना है कि गंगा का जलस्तर और बहाव दोनों तेज हैं, इसलिए लोगों से गहरे पानी में न उतरने की अपील की जा रही है. घटना दोपहर एक बजे हुई.

मुस्कान की तलाश जारी: घटना की सूचना मिलते ही बिठूर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक (दरोगा) अभिषेक भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा और महाजाल बिछवाकर डूबी किशोरी मुस्कान की तलाश शुरू कराई. खबर लिखे जाने तक गोताखोर गंगा में किशोरी की तलाश में जुटे हुए थे. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है.

बिठूर घूमने आई थीं चार सहेलियां: कल्याणपुर के बारासिरोही में किराए का कमरा लेकर रहने वाली और एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्सिंग स्टाफ अनुष्का शर्मा सावन के पहले दिन अपनी ममेरी बहन मुस्कान (निवासी फैजाबाद) तथा अपनी दो सहेलियों—रिया (17, निवासी शिवली) और रिया (18, निवासी कटरा, कन्नौज) के साथ बिठूर भ्रमण और गंगा स्नान के लिए आई थी.

एक को डूबता देख बचाने में बाकी भी फंसीं: बिठूर के गुदारा घाट पर स्नान के दौरान फैजाबाद निवासी मुस्कान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगी. मुस्कान को डूबता देख बाकी तीनों सहेलियों ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया. इस दौरान मुस्कान को बचाने के चक्कर में अनुष्का और कन्नौज निवासी रिया भी गहरे पानी में समाने लगीं और डूबने की स्थिति में आ गईं.

युवकों और नाविक ने दिखाई बहादुरी, बची दो जिंदगियां: घाट पर युवतियों की चीख-पुकार सुनकर पास में खड़े कुछ स्थानीय युवकों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी. वहीं, घाट पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले रामजी द्विवेदी ने तत्परता दिखाते हुए किनारे खड़ी नाव को गंगा में उतारा. युवकों और नाविक रामजी द्विवेदी की मदद से तुरंत अनुष्का और रिया को सुरक्षित नाव पर चढ़ाकर बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई.

उत्तर प्रदेश से और खबरें