मथुरा में गुरुकुलम के 4 छात्रों की टैंक में डूबने से मौत, एक को बचाने के लिए तीन साथी नीचे उतरे थे

✍️NNS Desk
मथुरा में गुरुकुलम के 4 छात्रों की टैंक में डूबने से मौत, एक को बचाने के लिए तीन साथी नीचे उतरे थे

मथुरा के वृंदावन में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां टैंक में गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई. सभी बच्चे संस्कृत के विद्यार्थी थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया.

.स्थानीय निवासी दीपक दत्त दुबे ने बताया कि एक विद्यार्थी टैंक में सफाई करने उतरा था. जहरीली गैस से बेहोश होने पर चार अन्य विद्यार्थी उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे. वे भी बेहोश हो गए। पांचों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन की मौत हो गई. घायल रुद्राक्ष का इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें