कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची

✍️NNS Desk
कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची

कानपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर गैस सिलेंडर लदे टैंकर से टकरा गई. इसमें कत्था कारोबारी की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया. हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को फॉर्च्यूनर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कारोबारी के घरवालों को सूचना दी गई. फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान पवन अग्रवाल (60) के रूप में हुई है.

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया- “हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

घर से फैक्ट्री जा रहे थे कारोबारी : स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन अग्रवाल चौडगरा की कत्था फैक्ट्री है. साथ ही वह हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के भी मालिक थे. उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी हैं. पुलिस के मुताबिक, पवन अग्रवाल फॉर्च्यूनर से अपनी कत्था फैक्ट्री जा रहे थे.

महोली मोड़ के चंद्रिका ढाबा के पास पहुंचते ही उनकी फॉर्च्यूनर अचानक बेकाबू हो गई. इसके चलते गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई. इसी दौरान सामने से प्रयागराज से मथुरा की ओर जा रहा इंडेन गैस का टैंकर आ गया.

टैंकर राजू नाम का युवक चला रहा था. वह अपनी लेन में जा रहा था। राजू ने ब्रेक लगाकर टैंकर रोकने की कोशिश की, लेकिन फॉर्च्यूनर की तेज रफ्तार इतनी तेज थी कि वह टैंकर से बच नहीं पाई.

उत्तर प्रदेश से और खबरें