MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का पहला बड़ा ऐक्शन

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में करीब 50 साल पुरानी एक मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है.
इन अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज एमसीडी की ओर से सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार, सस्पेंड किए गए 5 अधिकारियों की पहचान इस प्रकार है –
राकेश कुमार — डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
रणवीर सिंह — सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, साउथ जोन
ललित कुमार गोयल — एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग), साउथ जोन
सुनील चौहान — असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग), साउथ जोन
आशीष कुमार — जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)
बता दें कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह फिर सत्य निकेतन में घटनास्थल का दौरा कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. दिल्ली सरकार ने रविवार को इमारत ढहने की इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे.
मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर दर्ज किए जाने और जांच में घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, गुप्ता ने आसपास के ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवासों और भवनों की भी सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं. जांच के दौरान जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें सील किया जाएगा.
फंसे लोगों की सटीक संख्या पता नहीं : एनडीआरएफ- एनडीआरएफ ने सोमवार को बताया कि सत्य निकेतन में एक दिन पहले इमारत ढहने की घटना के बाद बचाव एजेंसियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला है, जबकि मलबे के नीचे फंसे लोगों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. यह बचाव अभियान सोमवार को भी दिनभर जारी रहने की उम्मीद है.
एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेंद्र बुंदेला ने कहा कि केंद्रीय आपदा मोचन बल के पास मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या को लेकर ‘कोई निश्चित आंकड़ा’ नहीं है. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ घटनास्थल पर लोगों के जिंदा होने के संकेतों की तलाश के लिए कटर, हाइड्रोलिक जैक और प्रशिक्षित श्वान दलों का इस्तेमाल कर रहा है. रविवार से ही एनडीआरएफ की दो तकनीकी टीम घटनास्थल पर तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. बुंदेला के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली सरकार की सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित यह आवासीय इमारत ब्यॉज पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी. रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत का काम चलने के दौरान इमारत ढह गई थी.
Latest से और खबरें

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत, 1 छात्र की मौत 40 से ज्यादा के दबे होने की आशंका
6 सितंबर 2026
कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी: वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में गिरे ओले
5 सितंबर 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर
5 सितंबर 2026