Economic Survey 2026 संसद में पेश, बजट 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण करेंगी पेश

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र 2026 का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। लोकसभा की कार्यवाही को अब 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी दौरान आज संसद में Economic Survey 2026 टेबल किया गया, जिसमें सरकार की आर्थिक स्थिति, खर्च और विकास से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए।

इकोनॉमिक सर्वे को बजट से पहले देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा बताने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसमें सरकार के राजस्व, व्यय, योजनाओं और भविष्य की आर्थिक रणनीति का विस्तृत लेखा-जोखा शामिल होता है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है। देश की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इस बार किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी।
इस बार बदला गया समय
आमतौर पर Economic Survey 2026 हर साल बजट के एक दिन पहले पेश किया जाता था, लेकिन इस बार इसे बजट से तीन दिन पहले लोकसभा में टेबल किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक और आर्थिक विशेषज्ञों के बीच चर्चा तेज है।आर्थिक सर्वे के आधार पर बजट की प्राथमिकताओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। आने वाले दिनों में बजट को लेकर बाजार, उद्योग और आम जनता की उम्मीदें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।अब 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से यह साफ होगा कि सरकार आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए कौन-से बड़े कदम उठाने जा रही है।
Latest से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026