हापुड़ में 2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर, कारोबारी परिवार से जेवर-कैश लूटे थे

✍️NNS Desk
हापुड़ में 2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर, कारोबारी परिवार से जेवर-कैश लूटे थे

हापुड़ में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए की डकैती डालने का आरोपी बदमाश श्याम को पुलिस ने गुरुवार देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया- थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया. हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी. पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदी गांव के पास बदमाश की घेराबंदी कर ली. खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर आरोपी एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया. पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, खोखा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया है. डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे थे मृतक की पहचान रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी श्याम पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्याम के खिलाफ मुरादाबाद समेत कई जिलों में डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं. वह थाना हापुड़ देहात में एक जून को दर्ज लूट के मुकदमे में भी वांछित था.

उत्तर प्रदेश से और खबरें