महाना के ‘चंदा चोरी’ बयान पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; वर्दी के बैज नोचे

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के ‘चंदा चोरी’ संबंधी बयान को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया. रामादेवी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.
हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई. आरोप है कि धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों के बैज तक नोच लिए गए. पुलिस ने कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान को हिरासत में लिया और उन्हें घसीटते हुए थाने ले गई. इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर गिर गया और पुलिस से उसकी भी झड़प हुई. वहीं, एक दुकानदार को भी पुलिस अपने साथ थाने ले गई.
घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर बवाल कराने के आरोप लगाए. भाजपा ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को उकसावे वाला बताया, जबकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सत्ता पक्ष और प्रशासन ने मिलकर बाधित किया. दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में कार सिखाने के बहाने छेड़खानी-अश्लीलता करने वाले का मुंड़वाया सर, निकाला जुलूस
31 अगस्त 2026
फतेहपुर में मनीष हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, 25-25 हजार के दो इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
31 अगस्त 2026
कासगंज में मां की अस्थियां लेकर जा रहीं दो बेटियों की मौत, 4 रिश्तेदारों की भी जान गई
31 अगस्त 2026