कांग्रेस ने UP की बागडोर सौंपी MLA आराधना मिश्रा ‘मोना’ को, अजय राय की छुट्टी

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल किया है. पार्टी हाईकमान ने बदलाव करते हुए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पद से हटा दिया है और उनकी जगह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक व वरिष्ठ नेत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कांग्रेस के इस कदम को बेहद रणनीतिक माना जा रहा है. पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की कोशिश में है. आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं और विधानसभा में पार्टी की मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और आगामी 2027 के चुनावी रण को देखते हुए पार्टी ने यह जमीनी बदलाव किया है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण उभरने के पूरे आसार हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में DCP पूर्वी कार्यालय से महज दो सौ मीटर दूर स्कूटी सवार महिला से चेनलूट, दंपति गिरकर घायल
2 अक्तूबर 2026
हरदोई में 13 साल छोटे देवर संग फंदे पर लटकी मिली भाभी, बेटे ने खिड़की से देखा
2 अक्तूबर 2026
आकाश आनंद गिरे बुआ मायावती के चरणों में, बोले- ‘ससुर को निकालने का आपका फैसला सही’
2 अक्तूबर 2026