कानपुर देहात में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग: 2 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां बचीं

✍️NNS Desk
कानपुर देहात में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग: 2 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां बचीं

यूपी के कानपुर देहात में कार में CNG ब्लास्ट के बाद आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। कार सवार दो लोग जिंदा जल गए.

आग इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. सीट से उठ तक नहीं पाए। आग पर काबू पाने के बाद जब देखा गया तो शव पूरी तरह से जल चुके थे. सिर्फ हडि्डयां और मांस के लोथड़े बचे थे.

हादसा रविवार देर रात 1 बजे हुआ। कार दिल्ली से आ रही थी. कानपुर-इटावा हाईवे पर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मुंगीसापुर के पास डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद ब्लास्ट हुआ, फिर आग लग गई.

मृतकों की शिनाख्त कानपुर नगर के ओम शुक्ला (23) और ड्राइवर गुरप्रीत (40) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी। करीब . घंटे तक जलती रही. डेढ़ किमी. दूर से ही कार से उठती ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया.

सूचना पर पहुंचे सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझवाई. तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार फॉक्सवैगर वेंटो कार दिल्ली के क्वार्टर नंबर 181 सेक्टर तीन, आरकेपुरम नई दिल्ली निवासी समीर सिंह पुत्र संजीव सिंह के नाम पर पंजीकृत है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें