सुबह-सुबह सपा दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर में ढहा दी गयी 21 साल पुरानी इमारत

UP के सीतापुर में नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को रात के अंधेरे में सुबह चोरी छुपे प्रशासन के द्वारा कई बुलडोजर लगाकर जमीदोज कर दिया गया. प्रशासन ने सुबह-सुबह ही सपा कार्यालय को कई बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया और नजूल की सरकारी जमीन को खाली करा दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. सुबह 4 बजे ही 5 थानों की फोर्स लेकर टीम पहुंच गई थी. सपा कार्यालय में एक हॉल और दो कमरे बने हुए थे. इसके बाद मलबा हटाया गया.
दिया गया था खाली करने का नोटिस: आपको बता दें कि सपा जिला अध्यक्ष के द्वारा दो दिन पहले ही कार्यालय को खाली किया गया था. नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था.
सुबह बुलडोजर से किया गया जमीदोज: जिसके बाद डीएम राजा गणपति आर के निर्देश के बाद नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने रात के अंधेरे में कार्रवाई शुरू की और सपा कार्यालय को कई बुलडोजर लगाकर जमीदोज कर दिया.
वर्ष 2005 में नगर पालिका से आवंटित किया गया था कार्यालय: बताते चलें कि इस कार्यालय को वर्ष 2005 में नगर पालिका से आवंटित किया गया था. इसके बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इस आवंटन को निरस्त कर दिया गया था. काफी प्रशासनिक जद्दोजहद के बाद आखिरकार नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को ध्वस्त करा दिया और जमीन को खाली करा दिया गया. यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके के टाउन हॉल का है. कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीमा सिंह, सदर एसडीएम डॉ. जर्नादन कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
अधिकारी ने क्या कहा….नगर पालिकी की अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि बुलडोजर की ये सुबह 6 बजे कार्रवाई हुई है नियमों के तहत संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था. 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद जमीन को खाली कराया गया, क्योंकि इस भूमि पर अवैध कब्जा था. ये नजूल की भूमि थी. एसडीएम सदर ने कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ दिया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026