मैनपुरी में BSF जवान ने की फावड़े से पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ में तैनात सैनिक छुट्टी पर घर आया था. पत्नी के अवैध संबंध होने के शक पर फावड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया. सनसनीखेज मामला UP में मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के भूरेपुर गांव में घटित हुआ. आरोप है कि सैनिक संजेश ने पत्नी नीतू के दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध होने के शक में सैनिक ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
वारदात की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने आरोपी सैनिक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, घायल सैनिक को पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई.
कई पुरुषों से अवैध संबंध के आरोप: वहीं, घटना के बाद आरोपी सैनिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद यह बताता हुआ नजर आ रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की. वीडियो में सैनिक पत्नी पर दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दावा कर रहा है कि उसने पत्नी को कई बार दूसरे पुरुषों के साथ पकड़ा था. इसी शक के चलते उसने पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर घटना को अंजाम देने की बात कही है.
मायके पक्ष ने आरोपों को खारिज किया: हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने सैनिक के आरोपों को गलत बताते हुए हत्या के पीछे अलग वजह होने का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि सैनिक के किसी दूसरी महिला से संबंध थे और इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में पांडु नदी में डूबी कार, 2 की मौत: बैरिकेडिंग ना होने से हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा
9 सितंबर 2026
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच की मौत; मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला शामिल
9 सितंबर 2026
कानपुर देहात के गजनेर में कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
9 सितंबर 2026