कानपुर के नौबस्ता में मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान; पीट पीटकर हत्या की आशंका

✍️NNS Desk
कानपुर के नौबस्ता में मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान; पीट पीटकर हत्या की आशंका

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर इलाके में युवक का शव मिलने से सबेरे-सबेरे हड़कंप मच गया. युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए जिससे साफ़ होता है कि उसकी पीट पीटकर हत्या की गयी है. मृतक युवक की पहचान सेन पश्चिम पारा के गंगापुर निवासी सैफ़ के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि युवक सैफ इलाके की मज़ार में दर्शन करने गया था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ़्तीश शुरू कर दी है.

कानपुर शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई. नवाबगंज में युवक की हत्या के बाद अब सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने 26 वर्षीय युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. गंभीर हालत में पड़े युवक को पुलिस हैलट अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

सुबह गली में मरणासन्न हालत में मिला: मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि शोयब गली में अचेत अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी. सेन पश्चिमपारा और नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल शोयब को उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मरने से पहले बताया- कुछ लोगों ने पीटा: परिजनों का आरोप है कि शोयब ने मौत से पहले बताया था कि कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा था. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके.

क्या बोले थाना प्रभारी: सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मृतक ने मारपीट की बात कही थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

उत्तर प्रदेश से और खबरें