त्रिपुष्‍करऔर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ भानु सप्‍तमी आज, सूर्य को अर्ध्य देने से बढ़ेगा यश

✍️NNS Desk
त्रिपुष्‍करऔर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ भानु सप्‍तमी आज, सूर्य को अर्ध्य देने से बढ़ेगा यश

सनातन धर्म में भानु सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर भानु सप्तमी मनाई जाती है. इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्य देव की साधना करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.

भानु सप्तमी की तिथि और शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 20 जून को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से आरंभ होगी और 21 जून को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदयातिथि के आधार पर इस वर्ष भानु सप्तमी का व्रत और पूजन 21 जून को किया जाएगा.

ब्रह्म मुहूर्त- 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक.

अभिजत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक.

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक.

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक.

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 09 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक (22 जून)

कैसे मनाई जाती है?

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने का विधान है. इसके बाद साफ कपड़े धारण करें. अब तांबे के लोटे में जल, लाल फूल. कुमकुम और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. दीपक जलाकर आरती करें. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चलीसा का पाठ करें. अब फल और मिठाई का भोग लगाएं. इसके साथ ही मंदिर या फिर गरीब लोगों में अन्न-धन सहित आदि चीजों का दान करें. माना जाता है कि भानु सप्तमी के दिन साधना करने से जातक को ऊर्जा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

भानु सप्तमी के नियम

 ➤इस दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव की विधिवत रुप से पूजा करें,
➤भानु सप्तमी पर विशेष चीजों का दान करें;
➤किसी से वाद-विवाद न करें;
➤इसके अलावा किसी के बारे में गलत न सोचें;
➤काले रंग के कपड़े धारण न करें;
➤तामसिक भोजन का सेवन न करें.

आज का पंचांग

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 05:46 बजे
सूर्यास्त – शाम 07:11 बजे
चन्द्रोदय – सुबह 11:55 बजे
चन्द्रास्त – 21 व 22 जून की रात 12:15 बजे

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:10 बजे से 04:58 बजे तक
अमृत काल – रात 02:54 बजे से तड़के सुबह 04:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 PM बजे से 12:55 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल – शाम 05:30 बजे से 07:11 बजे तक
यम गण्ड – दोपहर 12:28 बजे से 02:09 बजे तक
कुलिक – दोपहर 03:49 बजे से शाम 05:30 बजे तक
दुर्मुहूर्त – शाम 05:23 बजे से 06:17 बजे तक
वर्ज्यम् – शाम 04:58 बजे से 06:37 बजे तक

अध्यात्म से और खबरें