औरैया: जिला अस्पताल में ईमानदारी की मिसाल, गार्ड जयवीर सिंह को मिली सोने की अंगूठी लौटाई
✍️By: Nation Now Samachar Desk

औरैया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत और ईमानदारी पर लोगों का भरोसा मजबूत किया है।
जिला अस्पताल में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की ईमानदारी आज पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

चिचौली स्थित औरैया जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जयवीर सिंह को अस्पताल परिसर में एक सोने की अंगूठी मिली। आशंका जताई जा रही है कि यह अंगूठी किसी मरीज या उसके तीमारदार की हो सकती है।अंगूठी मिलने के बाद जयवीर सिंह ने बिना देर किए उसे अस्पताल के डॉक्टर अविनाश को सौंप दिया।
गार्ड की इस ईमानदारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।अस्पताल प्रशासन और आम लोगों ने जयवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
प्रशासन और लोगों ने की सराहना
डॉक्टर अविनाश ने बताया कि “गार्ड जयवीर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अंगूठी सुरक्षित रूप से सौंप दी है, ताकि असली मालिक तक पहुंचाई जा सके।”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

औरैया : होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
9 अप्रैल 2026
इटावा :हाईटेंशन लाइन हादसा, गरीब अशुतोष का जीवन बदल गया, सिस्टम पर उठ रहे सवाल
9 अप्रैल 2026
प्रयागराज में अतीक अहमद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
9 अप्रैल 2026