औरैया: महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित हुए बेला थाने के दो पुलिसकर्मी

संवाददाता अमित शर्मा औरैया (बेला)। प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। बेला थाना क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रोहित कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाकुम्भ 2025 का आयोजन प्रयागराज में भव्य स्तर पर किया गया था, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बेला थाना के इन दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी और लगन के साथ निभाया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला।

सोमवार को बेला थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने दोनों पुलिसकर्मियों को महाकुम्भ सेवा मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर दोनों को शुभकामनाएं दीं।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने कहा कि अनिल कुमार और रोहित कुमार दोनों ही पुलिसकर्मी मेहनती, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ हैं। उनके द्वारा महाकुम्भ जैसे विशाल आयोजन में की गई सेवा सराहनीय है और यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा है।इस सम्मान से थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा और पुलिस विभाग में गर्व की भावना देखने को मिली
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात : विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका, रूरा नगर पंचायत में खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा
21 फ़रवरी 2026
सीएम योगी का सिंगापुर-जापान दौरा, यूपी में निवेश लाने की कोशिश पर अखिलेश का तंज
20 फ़रवरी 2026
रायबरेली के कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, बोले- मेरा कोई बड़ा कारोबार नहीं
20 फ़रवरी 2026