औरैया: अनियंत्रित ई-रिक्शा चारपाई से टकराया, युवक की मौत, दो घायल

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया (बेला)। जिले के बेला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव फतेतापुरवा निवासी किसान मिथुन (27) अपने घर के बाहर चारपाई डालकर भाई पिंटू, ग्रामीण प्रेमनारायण और बच्चों के साथ बैठे थे। इसी दौरान बरकसी गांव की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ई-रिक्शा अचानक चारपाई से टकरा गया और पलट गया।

इस हादसे में चारपाई पर बैठे मिथुन, पिंटू और प्रेमनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तुरंत परिजनों ने डायल 112 और थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
परिजन तीनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए जनपद कन्नौज स्थित डॉ. रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किसान मिथुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।मिथुन की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां बासना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मिथुन की पत्नी शालू और चार छोटी बेटियां — सोना, मोना, रीना और रोहिनी हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि ई-रिक्शा थाने में खड़ा करा दिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

औरैया : होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
9 अप्रैल 2026
इटावा :हाईटेंशन लाइन हादसा, गरीब अशुतोष का जीवन बदल गया, सिस्टम पर उठ रहे सवाल
9 अप्रैल 2026
प्रयागराज में अतीक अहमद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
9 अप्रैल 2026