भारतीय क्रू वाले जहाज पर फिर हमला, ओमान तट के पास ‘MT जलवीर’ हुआ शिकार

अमेरिका और ईरान दोनों एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति भयावह हो गई है. इसी बीच ओमान के तट के पास एक और भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 से ज्यादा नाविक सवार हैं. इससे पहले ‘MT सेटेबेलो’ जहाज पर हमला हुआ था. जिसपर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था. जबकि 3 लोगों की मौत हो गई थी.
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के फनल और इंजन रू’म में आग लग गई है, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जहाज पर भारतीय नाविक मौजूद हैं. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों की संख्या या उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समुद्री सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.
पहले भी हुआ था हमला: जहां पर ये हमला हुआ है, वह क्षेत्र होर्मुज स्ट्रेट के पास है, यह ग्लोबल ऑयल शिपमेंट के लिए एक रास्ता है. इससे पहले पलाऊ के झंडे वाले टैंकर MT Marivex पर हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. इसमें 21 को बचा लिया गया था. जबकि 3 अन्य का निधन हो गया था.
अमेरिका ने कही थी ये बात: इस हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि बिना माल वाले इस जहाज ने ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश करके नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन किया और चेतावनियों को नजरअंदाज किया.
बढ़ गया है तनाव: ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है. जिसके बाद ईरान ने बहरीन में हमला किया, बहरीन सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सेना ने जिन ईरानी ड्रोनों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट किया था, उनका जलता हुआ भारी मलबा सीधे रिहायशी इलाकों पर जा गिरा. इस अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. मलबे की चपेट में आने से कई घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.
अंतरराष्ट्रीय से और खबरें

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने उड़ाया F-35 का हैंगर, बहरीन में US फिफ्थ फ्लीट पर भी हमला
10 जून 2026
Iran-US Ceasefire: तेहरान में सीजफायर के बाद जश्न और असमंजस का मिला-जुला माहौल
8 अप्रैल 2026
India LPG Tanker : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के LPG टैंकर होर्मुज से सुरक्षित होकर लौटे
14 मार्च 2026