कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले– सिर्फ दीदी दे रहीं BJP को टक्कर

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालात और देश की मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई।मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्षी एकता का संदेश दिया।

“सिर्फ दीदी ही दे रहीं बीजेपी को टक्कर” – अखिलेश यादव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा“आज देश में अगर कोई बीजेपी को सीधे तौर पर टक्कर दे रहा है तो वो ममता बनर्जी हैं। दीदी लगातार लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा कर रही हैं।”उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा की राजनीति का मुकाबला करना होगा।
चुनाव आयोग को लेकर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा“बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने का काम कर रही है।”उनका आरोप है कि संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
विपक्षी एकता का संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की यह मुलाकात विपक्षी दलों के बीच बढ़ती नजदी की 2027 और 2029 की राजनीति बीजेपी के खिलाफ साझा रणनीति की ओर इशारा करती है।इस मुलाकात को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है जब विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ साझा मंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं अखिलेश-ममता की यह बैठक आने वाले दिनों में नई सियासी दिशा तय कर सकती है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026