शाहजहांपुर के बाद अब एटा में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर कूचा; चारपाई पर पड़ा मिला शव

UP में अलग-अलग जिलों में तीन साधुओं की हत्या से सनसनी फैल गई. शाहजहांपुर में गुरुवार को दो साधुओं की मंदिर के अंदर हत्या कर दी गई। अब एटा में हनुमान मंदिर में साधु को लूटपाट के बाद मौत के घाट उतार दिया गया. हत्यारोपी ने पोटली में रखी हजारों की नकदी लूट ले गया. रोजाना की तरह जब सुबह जय सियाराम की आवाज नहीं आईं तो स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था. हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एएसपी, सीओ, थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली है. पुलिस का दावा है कि मानसिक रुप से कमजोर युवक ने हत्या की. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
थाना निधौलीकलां के गांव लालपुर निवासी भोजराज (60) पुत्र सूरजपाल साधु थे है. गांव के बाहर बने मंदिर में बीस साल से रह रहे थे. परिवार के भतीजे और गांव के लोग खाना देने जाते थे. बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ मंदिर पर काफी देर तक बैठे थे. रात होने के बाद सोने चले गए थे. ग्रामीण भी अपने-अपने घर चले गए. गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को जब रोजाना की तरह आने वाले जय सिया राम की आवाज नहीं आई तो वह मंदिर पर देखने के लिए पहुंच गए. वहां पर चारपाई पर मृतवस्था में पड़े मिले और पास में खून से सनी ईंट रखी हुई थी. इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
मंदिर के अंदर बिखरा पड़ा था सामान: मंदिर के अंदर जाकर देखा तो उनका सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था. साधु की पोटली में रखे लगभग 11 हजार रुपये, अन्य सामान लेकर भाग गया. जानकारी मिलते ही एसएसपी डा. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह, एसओ आदित्य खोखर टीम के साथ पहुंचे और मामले में जानकारी ली है. जांच के बाद पुलिस ने दावा है कि साधु की हत्या मानसिक रुप से कमजोर युवक ने की है. पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मानसिक रुप से कमजोर युवक गब्बर ने हत्या की है. इसे गांव के ही लोगों ने पकड़ लिया और खून के सने कपड़े और रुपये की पोटली भी बरामद कर ली है.
मामले में भतीजे देवेन्द्र ने थाना निधौलीकलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है. एटा एसएसपी डॉ. इलामारन जि का कहना है कि गांव लालपुर में साधु की हत्या है. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. खून से सने कपड़े और साधु की पोटली बरामद हुई है. इसमें रुपये बताए जा रहे है. युवक से पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में चाइनीज मांझे ने घायल किया ‘गोल्डन ईगल’, बच्चों ने बचाई जान; वन विभाग को सौंपा
1 अक्तूबर 2026
CM योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- ‘2017 से पहले माफिया के आगे नाक रगड़ती थी सरकार’
1 अक्तूबर 2026
मुजफ्फरनगर में सपाइयों जमकर चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया कमेंट पर भिड़े दो गुटों के नेता
1 अक्तूबर 2026