तीसरी बेटी पैदा होने पर महिला ने बड़ी बेटी को जहर देकर खुद भी खाया, दोनों अस्पताल में भर्ती

हमीरपुर में एक मां ने अपनी चार साल की बेटी को जहर खिला दिया. फिर खुद भी खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव की है. घर पर श्यामबाबू की पत्नी सुशीला (27) और अपनी चार साल की बेटी निधि के साथ थी. श्यामबाबू घर पर काम पर गए थे. दोपहर में उन्हें सूचना मिली की उनकी पत्नी और बेटी ने जहर खा लिया है, जिसे एंबुलेंस से मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पति श्यामबाबू ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी पत्नी सुशीला ने यह कदम क्यों उठाया. उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे और उन्हें बाद में सूचना मिली. श्यामबाबू को यह भी नहीं पता कि उनकी पत्नी ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था. श्यामबाबू की तीन बेटियां हैं. सबसे बड़ी चार साल की निधि है, जिसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया. दूसरी बेटी तीन वर्षीय शशि और तीसरी ढाई माह की आकांक्षा है.
श्यामबाबू पेशे से किसान हैं और उनके पास लगभग 12 बीघा खेती है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि महिला ने अपनी बेटी को जहर क्यों दिया और खुद भी क्यों खाया. साथ ही, पुलिस उस जहरीले पदार्थ की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हादसों के बावजूद नहीं बाज आ रहे स्टंटबाज, कानपुर के बिठूर में 20 फीट ऊंची रेलिंग से गंगा में छलांग
18 अगस्त 2026
कानपुर के होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 65 हजार रुपये बरामद
18 अगस्त 2026
कानपुर में सिपाही ने पोस्टमार्टम कर्मी को लात-घूंसों से पीटा, हंगामा-हड़ताल; GRP इंस्पेक्टर ने मामला शांत कराया
18 अगस्त 2026