हमीरपुर के राठ में मामा की शादी में आए दो वर्षीय मासूम की गद्दों में दबकर दर्दनाक मौत

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में दो वर्षीय मासूम बच्चे मृगेंद्र की गद्दों के ढेर में दबने से मौत हो गई. यह घटना गुरुवार रात को हुई, जब बच्चा अपने मामा के घर में खेल रहा था.
जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी हिर्देश पत्नी मनीष अपने दो वर्षीय पुत्र मृगेंद्र के साथ करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके मवई गांव आई थीं. उनके मायके वाले घर में टेंट हाउस का सामान रखा हुआ था। गुरुवार रात काव्यांश घर के एक कमरे में खेल रहा था, जहां टेंट हाउस के गद्दे एक के ऊपर एक तह लगाकर रखे थे.

खेलते समय अचानक सभी गद्दे मृगेंद्र के ऊपर गिर गए, जिससे वह उनके ढेर में दब गया. परिजनों ने काव्यांश को गद्दों के नीचे दबा देखा तो उसे तुरंत राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी कनिष्क माहुर ने बताया कि परिजन बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे. परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसे अपने घर ले गए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का लखनऊ में 18 km का रोडशो शुरू, पहली बार यूपी पहुंचने पर योगी ने वेलकम किया
4 जुलाई 2026
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी
4 जुलाई 2026
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मेंटेनेंस कर रहे NHAI कर्मचारियों को DCM ने रौंदा: 1 की मौत, 4 गंभीर
3 जुलाई 2026