व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखकर बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने तोड़ दी अपने जीवन की डोर

कानपुर में कर्नलगंज थानाक्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी में बीए तृतीय वर्ष के छात्र डेरिक जैकब (18) ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी. खुदकुशी से पहले छात्र ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, मुझे आपका अच्छा बेटा होना चाहिए था…. परिजन के अनुसार उसके दोस्तों ने बताया कि दो विषयों में बैक लगने के बाद से वह काफी तनाव में था. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
ईदगाह कॉलोनी निवासी नोएल जैकब आईआईटी में एसी मेनटीनेंस का कार्य करते हैं. परिवार में पत्नी शालिनी, बेटी एलिश और बेटा डेरिक था. परिजन ने बताया कि डेरिक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था. शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी.
पिता नोएल जैकब ने बताया कि बेटे ने कभी पढ़ाई को लेकर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था. कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि छात्र ने तनाव में आत्महत्या की है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में पांडु नदी में डूबी कार, 2 की मौत: बैरिकेडिंग ना होने से हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा
9 सितंबर 2026
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच की मौत; मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला शामिल
9 सितंबर 2026
कानपुर देहात के गजनेर में कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
9 सितंबर 2026