काशी में भक्तों का आस्था समुद्र: 3 km से भी ज्यादा लंबी लाइन, जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकंड

आज सावन का पहला सोमवार है. काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा है. अब तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ियों और भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है. जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है. गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है. सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई.
भक्तों पर फूल बरसाए: वाराणसी कमिश्नर एस. राज लिंगम और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भक्तों पर फूल बरसाए. काशी विश्वनाथ मंदिर से 3 किलोमीटर के एरिया को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है. बाबा विश्वनाथ धाम की सजावट मां काली की नगरी कोलकाता के 50 हजार फूलों से की गई है. आज 40 हजार यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे. हालांकि, गर्भगृह में सिर्फ 21 यादव बंधु ही जलाभिषेक करेंगे. सभी डीजे की धुन पर नाचते-गाते जल लेने के लिए निकल लिए हैं.
ये भी हुआ: काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए. पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए.
काशी के अलावा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर समेत पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में भीड़ है. हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं.
अध्यात्म से और खबरें

सावन का पहला सोमवार आज: जानें जलाभिषेक का मुहूर्त, इच्छापूर्ति के लिए इन चीजों से करें अभिषेक
3 अगस्त 2026
सावन के चारों सोमवार शुभ संयोग! धन लाभ, विवाह,आरोग्य व दामपत्य सुख के लिए करें ये उपाय
2 अगस्त 2026
सावन में रोजाना शिवलिंग पर चुपचाप चढ़ाएं ये एक चीज, पलट जाएंगे दिन; सतर्क रहें सेहत से
1 अगस्त 2026