कानपुर के सनिगवां में रिटायर सिंचाई बीमारी से तंग आकर थिनर डाल खुद को लगाई आग, मौत

कानपुर के चकेरी थानांतर्गत सनिगवां के सावित्री नगर में 72 वर्षीय रिटायर सिंचाई कर्मी ने बीमारी के चलते खूद पर थिनर डालकर आग लगा ली. चीख पुकार मचने पर परिजनों ने आग बुझाई और उन्हें कांशीराम अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे मृतक ने बीमारी से तंग आकर कदम उठाने की बात लिखी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक भेजा है.
सनिगवां के सावित्री नगर निवासी 72 वर्षीय रामरतन साहू सिंचाई विभाग से रिटायर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे. परिवार में दो बेटियां कंचन और रूचि हैं। दोनो विवाहित हैं। बड़ी बेटी कंचन अपने परिवार के साथ पिता के पास ही रहती है जबकि छोटी बेटी रूचि श्याम नगर में ससुराल में रहती है.

72 वर्षीय रामरतन साहू
परिजनों के मुताबिक उनका चेस्ट का इलाज लंबे समय से चल रहा था. गुरुवार सुबह अचानक छत पर गए और आग लगा ली. इस दौरान उन्होंने छत का दरवाजा बंद कर लिया था.
घटना की जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर कदम उठाने की बात लिखी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल की जा रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में तीन साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू, हरदोई समेत अन्य जनपदों 16 मरीज मिले
10 सितंबर 2026
लखनऊ में हरदोई के प्रेमी-प्रेमिका ने एक फंदे पर लटककर जान दी: लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम
10 सितंबर 2026
बरेली में मंदिर नदीं में समाया, उन्नाव में जुगाड़ की नाव से आवाजाही, 36 जिलों में अलर्ट
10 सितंबर 2026