फतेहपुर में गन्ने के खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीण भागे; वन विभाग की टीम ने पकड़ा

✍️NNS Desk
फतेहपुर में गन्ने के खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीण भागे; वन विभाग की टीम ने पकड़ा

फतेहपुर में धाता विकासखंड के कबरहा गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे गन्ने के खेत में 15 फीट लंबा अजगर मिला. अजगर निजी नलकूप के पास नजर आया. उसे देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास स्थित निजी नलकूप के आसपास अजगर दिखाई दिया. विशालकाय सांप को देखकर लोग डर गए और काफी देर तक उससे दूरी बनाकर खड़े रहे. खेतों के आसपास अजगर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई.

रस्सी से बांधकर रखा: कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी की मदद से अजगर को नियंत्रित करने का प्रयास किया. उन्होंने उसे रस्सी से बांध दिया, ताकि वह आसपास मौजूद लोगों और पशुओं तक न पहुंच सके. इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई. पुलिस ने वन विभाग को दी जानकारी ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने अजगर की तस्वीरें लीं और वन विभाग को जानकारी दी.

वन विभाग ने पकड़ा: ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देने से पहले ही वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी थी. वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा सूचना मिलने के कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई.

अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. खेतों में काम करने वालों को रहता है डर ग्रामीणों के मुताबिक, गन्ने के खेतों और आसपास के बगीचों में अक्सर जंगली जीव दिखाई देते हैं. इससे खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों में डर बना रहता है. ग्रामीणों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी पड़ती है.

वन विभाग के रेंजर आकाश सिंह ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची थी और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया है. वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें