‘बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटों की चोरी’, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के बाद अब चुनाव बिहार में हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर -शोर से तैयारियां में लग गई हैं।वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट की चोरी हो रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा पोस्ट, बिहार में चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया। काम सिर्फ चोरी, नाम एसआईआर और पर्दाफाश करने वाले पर होगी एफआईआर।
एक रिपोर्ट में एसआईआर के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के बारे में बताया गया। दावा किया गया कि कथित तौर पर बीएलओ ही वोटर्स के फॉर्म भर रहे हैं और उनके दस्तखत कर रहे हैं।
इसी रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हुए पूछा, ईसी अब भी इलेक्शन कमीशन है या पूरी तरह भाजपा की इलेक्शन चोरी शाखा बन चुका है?
इससे पहले भी राहुल गांधी ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटने के आरोप लगाए थे। बुधवार को असम की एक रैली में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने चोरी किया है। वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, तानाशाही भाजपा और नीतीश सरकार द्वारा बिहारवासियों की जागरूकता पर चोट की जा रही है, उनकी आवाज को बंद किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण को बहाना बनाकर गरीबों से उनकी वोट की ताकत को छीना जा रहा है।
हालांकि, चुनाव आयोग ने कई बार विपक्ष के दावों को खारिज किया है। पिछले दिन चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी कि राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 88.65 मतदाताओं के प्रपत्र फॉर्म भरे जा चुके हैं।
राष्ट्रीय से और खबरें

विपक्ष ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला, SIR-ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल
12 अक्तूबर 2026
CJP नेता दीपके, सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी
11 अक्तूबर 2026
दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में:आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत CJP के 600 समर्थक भी पकड़े गए
10 अक्तूबर 2026