मैनपुरी: 36 घंटे में पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार, अयान और फहीम हिरासत में

✍️By: Nation Now Samachar Desk
मैनपुरी: 36 घंटे में पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार, अयान और फहीम हिरासत में

रिपोर्टर दीपक सिंह मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया में बीती मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घटना में शिक्षक सुबोध कुमार की पत्नी अलका घर में अकेली थीं। दो युवकों ने 13वीं का कार्ड देने का बहाना बनाकर घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला की चेन और नकदी के साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की द्वार भी ले ली।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के इंचार्ज गगन गॉड और भोगांव थाना पुलिस ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अयान और फहीम को घायल कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

TVS
TVS

दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की तेज़ी और तत्परता के चलते घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को सिर्फ 36 घंटे में पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की सक्रियता उजागर हुई।

यह मैनपुरी पुलिस की दक्षता और जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीरता का उदाहरण है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है और यह स्पष्ट करता है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस न केवल सतर्क है बल्कि तेज़ कार्रवाई करने में भी सक्षम है।

मैनपुरी से और खबरें