IND W vs SA W Final: महिला विश्व कप चैंपियन बना भारत साउथ, अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम बनी वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन

IND W vs SA W Final:: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ भारत ने 52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया।

नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ढेर हो गई।भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 58 रन बनाए और 5 विकेट झटके। वहीं शेफाली वर्मा ने 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
ऐसे रही भारतीय पारी
भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं,
जबकि शेफाली ने 87 रन की पारी खेली।जेमिमा रोड्रिग्स (24) और हरमनप्रीत कौर (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया।अंत में दीप्ति शर्मा (58) और ऋचा घोष (34) की साझेदारी ने स्कोर को 298 तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका की पारी
299 के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने 100 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं मिल सकी।
दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को 246 रन पर समेटकर 52 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
फाइनल की हीरो: दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ चुना गया। उन्होंने 5 विकेट झटके और फिफ्टी भी लगाई।वहीं शेफाली वर्मा को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।

महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीमें (1973–2025):
इंग्लैंड – 1973, 1993, 2009, 2017
ऑस्ट्रेलिया – 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022
न्यूजीलैंड – 2000
भारत – 2025
Latest से और खबरें

इटावा को मिली बड़ी सौगात,पर्यटन मंत्री ने 14 करोड़ की योजना का किया लोकार्पण, सपा प्रमुख और राहुल गांधी को घेरा
18 अप्रैल 2026
Love Horoscope 18 April 2026: आज इन राशियों को रिश्तों में संभलकर चलना होगा, जानिए आपकी लव लाइफ का हाल
18 अप्रैल 2026
महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर रो पड़ीं नवनीत राणा, बोलीं- ‘विपक्ष ने महिलाओं का अधिकार छीना’
18 अप्रैल 2026