कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, स्टंट करने वाले 216 बाइक सवारों पर कार्रवाई

कानपुर देहात। सड़क पर नियमों की अनदेखी कर स्टंट करने वाले बाइक सवारों पर कानपुर देहात की यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को 216 दोपहिया चालकों का चालान काटा गया।

वहीं, काली फिल्म लगी 31 कारों और जाति सूचक शब्द लिखने वाले 146 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद हादसों के आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं। जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच जिले में 558 सड़क दुर्घटनाओं में 478 लोग घायल और 309 की मौत हो चुकी है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अभियान
परिवहन आयुक्त के आदेश पर रविवार को जिलेभर में अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट न लगाने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्टंट करने वालों और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के पास विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि युवा वर्ग को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, और स्टंट या तेज रफ्तार से बचें, ताकि अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सके।
Latest से और खबरें

महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा! हॉल की छत गिरने से 7 की मौत, कई मलबे में दबे
20 जून 2026
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, RE-NEET परीक्षा के चलते लिया फैसला
16 जून 2026
Kanpur Dehat Nyay Ki Guhar: SP Office Gate Par Baitha Peedit Parivar
2 जून 2026