Hamirpur news- करियारी गांव में तालाब से मिला 43 वर्षीय युवक का शव, दो दिन पहले घर से झगड़कर निकला था युवक

हमीरपुर (Hamirpur news)-उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur)जिले के एक तालाब में युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,वहीं ग्रामीणों ने तालाब में शव को उतराता देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रकरण की गहनता से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरा मामला जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव का है जहां पर गांव में बने तालाब में 43 वर्षीय युवक अरविंद पुत्र माहेश्वरी दयाल का शव उतराता हुआ मिला । वहीं परिजनों बताया कि मृतक अरविंद कुमार पिछले दो दिनों से घर से विवाद करके निकाला था और घर वापस नहीं आया और आज सुबह मृतक अरविंद कुमार का शव तालाब में उतरता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम साक्ष्य संकलन करने में जुटी वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई करने में जुटी।
Headlines से और खबरें

धुरंधर-2: एएसपी अनुज चौधरी बोले, फिल्म युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जगाती है
28 मार्च 2026
कानपुर में बनारस की नाबालिग से गैंगरेप, BJP विधायक सांगा के साथ आरोपियों के फोटो वायरल
28 मार्च 2026
औरैया : स्कूल बस के सामने फन फैलाकर खड़ा हुआ सांप, 25 मिनट तक थमी रही सड़क
23 मार्च 2026