किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर के ऊपरी हिस्से में लगी आग, समय रहते पा लिया काबू

✍️NNS Desk
किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर के ऊपरी हिस्से में लगी आग, समय रहते पा लिया काबू

कानपुर के किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर के ऊपरी हिस्से में सबेरे-सबेरे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे मंदिर में आये श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. अच्छी बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.

कानपुर नगर से और खबरें