PM Modi Ghana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचते हुए बुधवार को पश्चिम अफ्रीका के प्रमुख देश घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा की। यह यात्रा दो दिन की थी, जहां पीएम मोदी को भव्य स्वागत और उच्चतम राष्ट्रीय नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने अकरा में एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया। PM Modi Ghana visit

21 तोपों की सलामी और एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत– PM Modi Ghana visit
पीएम मोदी के घाना पहुंचते ही कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। 21 तोपों की सलामी के साथ ही राष्ट्रपति महामा खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे, जो इस बात का संकेत था कि भारत और घाना के संबंध कितने घनिष्ठ हैं।
पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारतीय जनता को समर्पित करते हुए कहा,
"मैं इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह हमारे युवाओं, हमारी सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।"
भारत और घाना: लोकतंत्र और विकास के साझेदार– PM Modi Ghana visit
संयुक्त वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना के संबंध साझी संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की समान आकांक्षाओं पर आधारित हैं। उन्होंने घाना को पश्चिम अफ्रीका का “Beacon of Hope” यानी आशा की किरण बताया और उसके जीवंत लोकतंत्र की सराहना की।

प्रमुख समझौते जो द्विपक्षीय संबंधों को देंगे नई दिशा– PM Modi Ghana visit
दोनों देशों के बीच 4 प्रमुख समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए:
- संस्कृति के आदान-प्रदान पर समझौता: कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और विरासत के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना।
- BIS और GSA के बीच MoU: मानकीकरण और प्रमाणन के क्षेत्र में सहयोग।
- ITAM और ITRA के बीच MoU: पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को साझा करना।
- संयुक्त आयोग बैठक पर MoU: उच्चस्तरीय वार्ता को संस्थागत बनाने और द्विपक्षीय समीक्षा के लिए।
शिक्षा और युवाओं के लिए नए अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए ITEC और ICCR स्कॉलरशिप्स को दोगुना करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, एक Skill Development Center की स्थापना का भी निर्णय लिया गया ताकि घाना के युवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। यह भारत की ‘Skill India’ पहल के अंतरराष्ट्रीय विस्तार का संकेत है।

Feed Ghana कार्यक्रम में भारत का सहयोग– PM Modi Ghana visit
कृषि क्षेत्र में भी सहयोग की पहल की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति महामा के ‘Feed Ghana’ अभियान में भारत की ओर से तकनीकी और विकासात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। भारत की विशेषज्ञता और घाना की संभावनाओं का यह मेल दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका– PM Modi Ghana visit
भारत ने घाना में जन औषधि केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इसके अलावा, वैक्सीन उत्पादन में भी घाना के साथ सहयोग की बात पर सहमति बनी।
आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई
दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने कहा,
"काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में हम घाना के साथ मिलकर काम करेंगे। यह वैश्विक सुरक्षा और शांति के लिए आवश्यक है।"
संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में सुधार को लेकर भारत और घाना की सोच समान है। दोनों देशों ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन की पुष्टि की और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को अधिक न्यायसंगत और प्रतिनिधित्वशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
भारतीय समुदाय से मुलाकात और राष्ट्रपति को आमंत्रण
पीएम मोदी ने कहा कि वे अगले दिन घाना में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने राष्ट्रपति महामा को भारत आने का निमंत्रण देते हुए कहा:
"मैं आशा करता हूं कि आप भारत आएं और हमें आपके स्वागत का अवसर दें।"
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा केवल सम्मान पाने की घटना नहीं थी, बल्कि भारत और घाना के बीच गहरे रणनीतिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक संबंधों को नया आयाम देने वाली पहल थी। इससे पश्चिम अफ्रीका में भारत की साख बढ़ेगी और द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।