UP Weather Today: राजधानी लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में कल से भारी बारिश का अलर्ट
✍️By: Nation Now Samachar Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
आज कैसा रहेगा मौसम? UP Weather Today
आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कल से भारी बारिश का अलर्ट UP Weather Today
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल से पूर्वी और तराई क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
किन जिलों में भारी बारिश की संभावना UP Weather Today
- लखनऊ ,बाराबंकी,गोरखपुर,वाराणसी,बस्ती,फैजाबाद (अयोध्या),प्रयागराज,कानपुर,
- बहराइच,सीतापुर,पीलीभीत,लखीमपुर खीरी (और 50 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है)
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026