UP WEATHER: उत्तर प्रदेश में मौसम की दोहरी मार; पश्चिम में लू, पूरब में बिजली-पानी का कहर

✍️By Nation Now Samachar Team
UP RAIN ALERT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मई का महीना इस बार दोहरी चुनौती लेकर (UP WEATHER) आया है. जहां एक ओर राज्य के पश्चिमी हिस्से तेज लू और भीषण गर्मी से तप रहे हैं, वहीं पूर्वी जिलों में मौसम का अचानक करवट बदलना बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की चेतावनी के रूप में सामने आ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 मई से लेकर अगले कुछ दिनों तक विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग चेतावनियाँ जारी की हैं.

बांदा बना तपते यूपी का सबसे गर्म जिला- UP WEATHER

राज्य का बांदा जिला शुक्रवार को पूरे उत्तर भारत का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है. इसके साथ ही प्रयागराज, कानपुर, झांसी, हमीरपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया. यह स्थिति न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रही है. लू लगने से कई जिलों में अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 17, 2025

मौसम विभाग का लू और आंधी-बिजली का डबल अलर्ट- UP WEATHER

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के 22 जिलों में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। ये जिले हैं: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से ये जिले शामिल हैं: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर. इन इलाकों में तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि तक की आशंका जताई गई है.

लखनऊ का मौसम: थोड़ी राहत, लेकिन गर्मी कायम

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा। आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर के समय हल्के बादल भी देखे गए. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है. लखनऊ में फिलहाल गरज-चमक या वर्षा की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा की दिशा और नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

तापमान में जल्द राहत की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 से 20 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है. खासकर पूर्वी और मध्य यूपी में हल्की बारिश और हवाओं के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति अभी बनी रहेगी.

22 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिसमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांसी, हमीरपुर आदि शामिल हैं. वहीं, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

  1. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें.
  2. पानी, छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.
  3. सिर को ढककर रखें – टोपी, गमछा या छाता जरूर प्रयोग करें.
  4. बिजली गिरने के समय खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़ा होने से बचें.
  5. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें – हीट स्ट्रोक से जल्दी प्रभावित होते हैं.

ये भी पढ़ें- UP CABINET DECISIONS- यूपी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, सीड पार्क, दुग्ध नीति और पंचायत अनुदान को मंजूरी

ये भी पढ़ें- YOGI GOVERNMENT: योगी सरकार का श्रमिक कल्याण और औद्योगिक विकास पर फोकस

Headlines से और खबरें