झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, रोते हुए सुनाई दर्दनाक आपबीती

यूपी के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बरुआसागर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं. पीड़ित परिवार के अनुसार, बच्ची कुछ दिनों से गले में दर्द की शिकायत कर रही थी और खाना भी नहीं खा पा रही थी. इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला तो लोगों ने इसे ऊपरी चक्कर बताया.

परिवार को पता चला कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी के सिनौनिया गांव का हरभजन नाम का व्यक्ति झाड़फूंक करता है. 18 नवंबर को उसे घर बुलाया गया. बच्ची को देखकर उसने कहा कि उस पर भूतप्रेत का साया है और तंत्रक्रिया अकेले में होगी. उसने साफ कहा कि बच्ची रोए तो भी कोई अंदर न आए. परिवार उसके झांसे में आ गया.
12 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत
तांत्रिक बच्ची को कमरे में ले गया. कुछ देर बाद बच्ची रोने लगी लेकिन उसने माता-पिता को अंदर आने से रोक दिया. करीब आधा घंटे बाद वह बाहर निकला और बोला कि पूजा पूरी हो गई है और अब बच्ची को आराम मिलेगा. इसके बाद वह वहां से चला गया.उसके जाने के बाद बच्ची मां से चिपककर रोने लगी और आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि तांत्रिक ने कपड़े उतरवाए, शरीर पर नींबू रगड़ा और अश्लील हरकतें कीं. यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए. परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी हरभजन के खिलाफ धारा 75(2), 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026