साध्वी उमा भारती की झांसी ललितपुर से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश, अनुराग शर्मा खेमे में मची हलचल | UP Political News

संवाददाता लोकेश मिश्रा झांसी/ललितपुर, उत्तर प्रदेश — झांसी ललितपुर लोकसभा सीट पर राजनीति में हलचल मच गई है। चर्चा है कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद साध्वी उमा भारती ने 2029 लोकसभा चुनाव में झांसी ललितपुर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इस बयान के बाद वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा के राजनीतिक खेमे में बेचैनी और उथल-पुथल मच गई है।

2019 के लोकसभा चुनाव में उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा ने पार्टी का टिकट पाकर चुनाव जीता था। इसके बाद 2024 के चुनाव में भी पार्टी ने उनका भरोसा जताया और वे पुनः विजयी हुए। लेकिन 2029 के चुनाव को लेकर उमा भारती के बयान से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।

उमा भारती ने मीडिया इंटरव्यू में झांसी को अपना दिल बताया और कहा कि वह इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर अनुराग शर्मा भी झांसी से अपने गहरे संबंधों और जनाधार के लिए जाने जाते हैं। इस बयान के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस और चर्चा तेज हो गई है।

अनुराग शर्मा की तरफ़ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व का झुकाव दोनों नेताओं में से किस ओर होगा, यह आगामी समय में साफ होगा।
स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग साध्वी उमा भारती की लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए उनके पक्ष में हैं, तो वहीं अनुराग शर्मा के समर्थक अपने सांसद के लगातार विकास कार्य और स्थानीय जुड़ाव की बात कर रहे हैं।
इस सीट पर आगामी चुनाव को लेकर अब सभी की निगाहें पार्टी नेतृत्व और आगामी घोषणाओं पर टिकी हुई हैं। झांसी ललितपुर लोकसभा सीट पर राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं और अगले चुनाव में किसका पलड़ा भारी होगा, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026